राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मांगो को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात

देहरादून। भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर गदरपुर तहसील को पूर्ण परगना बनाने की मांग की। साथ ही गदरपुर- दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग को केंद्रीय सड़क अवस्थापना योजना द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र बनवाने एवं गदरपुर विधानसभा की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुननिर्माण की भी मांग की। जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि गदरपुर तहसील को पूर्ण परगना किए जाने की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी है। गदरपुर तहसील को पूर्ण परगना बनाए जाने से गदरपुरवासी लाभान्वित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग जो अत्यंत जर्जर हालत में है जिसकी वजह से लगातार वहां पर मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं । जिसकी घोषणा पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड की सभी सड़कों को गîक्का मुक्त करने का काम लगातार चल रहा है एवं गदरपुर दिनेशपुर मटकोटा मार्ग का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया क्योंकि इस सड़क की वित्तीय स्वीकृति के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और मानसून के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा एवं गदरपुर को पूर्ण परगने की मांग को लेकर भी विश्वास दिलाया कि जनहित को देखते हुए यह मांग भी जल्द पूरी की जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़