राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

डीएम से मिले पत्रकार, प्रेस क्लब भवन को सूचना अधिकारी की देखरेख में संचालन करने की मांग

रुद्रपुर। रुद्रपुर में वर्षों से सफेद हाथी बने प्रेस क्लब भवन को खुलवाने के लिए पत्रकार मुखर हो गए हैं।तीन दर्जन पत्रकार ने डीएम उदयराज सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने प्रेस क्लब भवन का संचालन सूचना अधिकारी या किसी सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की।
 पत्रकारों ने साफ तौर पर कहा की प्रेस क्लब का स्वामित्व यदि किसी एक संगठन को दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा, जरुरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह से मिले पत्रकारों ने कहा की एनडी तिवारी सरकार में रुद्रपुर में प्रेस क्लब भवन की स्वीकृति हुई थी, निर्माण के बाद इसका फायदा आज तक पत्रकारों को नहीं मिल सका है। 
  प्रेस क्लब भवन को सभी पत्रकारों के हित में किसी यूनियन को देने की जगह सूचना विभाग द्वारा संचालित कराया जाये। पत्रकार प्रेस क्लब भवन को लेकर पिछले समय से चल रहे विवाद के मुख्य कारणों की भी विस्तार से जानकारी जिलाधिकारी को दी।
ज्ञापन देने वाले में सौरभ गंगवार, अमन सिंह, मनीष बाबा, अनुराग पाल, नरेन्द्र राठौर,पूरन रावत, महेंद्र पोपली, मनीष कश्यप, शाहिद हुसैन, शाहिद खान, अरमान, संजीव गाउन, केपी गंगवार, सुरेन्द्र शर्मा, आफताब खां, विपुल प्रजापति, हरविंदर सिंह चावला, ललित शर्मा, तापस विश्वास,अर्जुन कुमार महेश्वरी, राकेश अरोड़ा, एडवोकेट गुरूबाज सिंह,महेंद्र मौर्य,भूपेश छिम्वाल, रंजीत सम्पादक, सत्यजीत सरकार,संतू सिंह,सुभोदिती गोस्वामी, मंडल,सलीम खान,भानू चुघ, गौपाल गौतम, गोपाल भारती, वंदना आर्य,संदीप पाण्डेय, बरीत सिंह, मुकेश मंडल,संजीव कुमार, राजकुमार शर्मा समेत तीन दर्जन पत्रकार मौजूद थे।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़