राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, किया हायर सेंटर रेफर

(G-वार्ता)

गदरपुर। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायल को सीएचसी भेजा गंभीर हालत देखते हुए  उसको हायर सेंटर भेज दिया।

   जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा के गणेशपुर निवासी नजर अली (55) मंगलवार को बाईक पर सवार होकर जानवरों के लिये चोकर लेने गया था तथा वहां से वापिस लौटते समय गणेशपुर पुलिया के समीप पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे नजर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने घायल को निजी वाहन से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने रोडवेज बस और बाइक को कब्जे में ले लिया ।

   इस दौरान केलाखेड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और  बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़