(G-वार्ता)
बाजपुर। यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व सह प्रभारी अभव्या चौहान ने बाजपुर में ‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’ अभियान की शुरूआत करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। सिंचाई विभाग अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जनता महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर परेशान है। यूथ कांग्रेस युवाओं को साथ लेकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम ‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’ अभियान के माध्यम से करेगा। उन्होंने देश के खिलाड़ियों के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ जनव्यापी प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू व नगराध्यक्ष आदित्य चानना की अगुवाई में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व सह प्रभारी अभव्या चौहान का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनदीप नरवाल, विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू, नगराध्यक्ष आदित्य चानना, जमन शेख, सिध्दांत वर्मा, हर्ष सिध्दू, जावेद अली, सुहैल शेख, अर्जुन सैनी, अभिनव बेरनाल, निखिल प्रसाद, मोईन पाशा, करन गिल, हरजोत काहलो, राजा धामी, अमन, आजम खान, नवजोत सिध्दू, नीरज आर्य, गोविन्द कश्यप, जुबैर अली आदि थे।
