राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

साक्षी के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग

(G-वार्ता)

बाजपुर। दिल्ली में साक्षी हत्याकांड को लेकर आक्रोशित समाज के लोगों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अहिप के बैनर तले एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को सौंप कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कानून बनाने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अहिप के नेता भगवन म्यान ने मुस्लिम लड़के साहिल ने अपनी पहचान छुपा कर साक्षी को अपने प्रेम जाल में फसाना चाहता था। साहिल के लव जिहादपूण प्रेम के प्रस्ताव को साक्षी द्वारा ठुकरा दिया था। दिल्ली में दिनदहाड़े सरेआम साहिल द्वारा साक्षी को बर्बरता पूर्ण मौत के घाट उतार दिया गया।लवजिहाद के प्रेम जाल में फंसा कर धर्मातरण करना चाहता था। उन्होंने साक्षी के केस को फ़ास्ट कोर्ट में चलाकर उसे फांसी की सजा देने की मांग की है।इस मौके पर राजपाल,उदय सिसोदिया,विनीत मठपाल,प्रशांत कुमार,प्रियांशु गुप्ता, दीपा आर्य,रेखा,माही,सुहानी,लक्ष्मी देवी,मुस्कान,गुनगुनग,मेघना,चंद्रावती,दयावती,श्याम वती आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़