(G-वार्ता)
बाजपुर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने वार्ड नं.1 मौ. मझराप्रभु में टाईल्स रोड का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना उपरांत नारियल फोड़कर किया। इस दौरान चेयरमैन गित्ते ने कहा कि बाजपुर नगर की प्रत्येक गली टाईल्स रोड से चमचमायेगी। विकास में बाजपुर नगर की एक अलग पहचान स्थापित की जाएगी। पूरे नगर में टाईल्स रोड़ों का जाल बिछाया जा रहा हैं। उन्होंने नगरवासियों से भी सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इस दौरान वार्डवासियों द्वारा चेयरमैन गित्ते का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया गया। इस मौके पर सभासद कमलेश यादव, पूर्व सभासद रामअवतार यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महीपाल सिंह यादव, कांग्रेस के कार्यकारी नगराध्यक्ष रेशम यादव, व्यापारी नेता संजय रूहेला, तनवीर खाँ ‘गुड्डू’, भूरा, विशेष वाल्मीकि, मनोहर यादव, रोहित सक्सैना, बंटी वाल्मीकि, मनोहर लाल वाल्मीकि आदि थे।
