(G-वार्ता)
बाजपुर।राज्य सरकार द्वारा जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए जाने से जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सब रजिस्टार उमेश सिंह कोनियाल को सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की।अधिवक्ताओं ने बताया सर्किल रेट वृद्धि होने के कारण लोग अपने घरों की एवं अपने प्लाटों की रजिस्ट्री या नहीं करा पा रहे हैं जिसकी वजह से राजस्व एवं आम जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध करते हुए मांग कि सर्किल रेट के वृद्धि में कटौती की जाए।इस मौके पर अधिवक्ता सूरज कुमार शर्मा,हीरा शर्मा,जरनैल सिंह,ताज मोहम्मद, विवेक चौबे,अंकित सैनी,अभिलाष शर्मा,गुंजन सिसोदिया,फिरासत अली,मुकेश कुमार,सरफराज,फैजल हुसैन,शरद सक्सेना,कुलवंत सिंह, अंजू लता आदि मौजूद थे।
