(G-वार्ता)
बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 दोराहा रुद्रपुर रोड स्थित संधू ढाबा के पास मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति डिवाइडर से टकराकर गिरना प्रतीक हो रहा है। जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।दूसरे व्यक्ति को गंभीर घायल हो गया है। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काशीपुर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है शव को मोर्चरी में रखा गया है।मृतक रिफाकत 27 वर्ष पुत्र रियासत अली निवासी मजरा शीला गदरपुर।घायल शफकत 25 वर्षीय पुत्र शराफत अली निवासी ग्राम मजरा शीला थाना गदरपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
