राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

एसएसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाईन में किया योग

रूद्रपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन और जनपद के समस्त थाना चौकियों में पुलिस अधिकारीकर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में पुलिस कार्यालयों शाखाओं व जनपद के समस्त थाना चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद मुख्यालय के पुलिस लाईन में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सहित जनपद के राजपत्रित अधिकारी और पुलिस लाईन और फायर यूनिट रुद्रपुर और पंतनगर में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया। जनपद के समस्त थाना चौकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा योग के माध्यम से आम जनमानस को अपने जीवन में योग अपना कर शारीरिक ब्याधियों से मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। योगाभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सूर्य नमस्कार, पप्रासन, वज्रासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, कपालभाति व अन्य आसन किये गये। उन्हें बताया गया कि योग का सामान्य अर्थ है जोड़ना। आध्यात्मिक सन्दर्भ में आत्मा को परमात्मा से जोड़ना योग है। योग से शारीरिक क्षमता व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, योग मन को शांत रखता है व विचारों को शुद्ध रखता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का सकल्प लें। इस दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा योगाभ्यास कराने वाले योग प्रशिक्षकों को सम्मान चिन्ह दिया गया व अच्छे कार्यक्रम हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़