रुद्रपुर। किच्छा हाइवे पर स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।पुलिस के अनुसार किच्छा रोड डायनेमिक कालोनी निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र जयराम शुक्रवार रात बाइक से रुद्रपुर से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान कालोनी के पास पहुंचकर जब वह ाइवे पर कट क्रास कर रहा था तो किच्छा की ओर से आ रही स्कूटी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार के साथ ही बाइक सवार नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान नरेंद्र की मृत्यु हो गई। सूचना पर एसआइ जितेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
स्कूटी और बाईक की भिड़ंत में युवक की मौत
byAman Singh
0
