राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगा विज्ञान मेला

(G-वार्ता)

बाजपुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान मेले का शुभारम्भ चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते’ व सीडीपीओ रेनू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान बाल वैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी विज्ञान कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय विज्ञान सामाजिक विज्ञान कला और क्राफ्ट रहे। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उमा जोशी, हरीश कुमार सक्सैना, आलोक गुप्ता, कुलदीप चौधरी, सीमा गोयल, पूजा जिन्दल, धर्मेन्द्र बसेड़ा, सरिता जोशी, मंगतराम आदि थे। प्रधानाचार्या अनमोला शर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़