राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

स्टार हॉस्पिटल में खामियां पाए जाने पर किया सीज डॉक्टरों में मचा हड़कंप

(G-वार्ता)

बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र में फर्जी हॉस्पिटलों की बाढ़ सी आ गई है लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।कई महिलाओं ने प्रसव के दौरान एवं डिलीवरी की दौरान अपनी जान गवा चुकी है।जिसको लेकर डीएम युगल किशोर पंत के निर्देश पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट सीएमएस डॉ पंकज माथुर ने टीम के साथ न्यू स्टार हॉस्पिटल पर छापा मारा। छापे के दौरान हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन अप्लाई कर रखा था मौके पर रजिस्टर नहीं था और ना ही मौके पर डॉ उपलब्ध है इसके साथ ही बिना परमिशन के पैथोलॉजी लैब चलाई जा रही थी इन सभी खामियों को लेकर हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया।तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट सीएमएस डॉ पंकज माथुर ने बताया फर्जी हॉस्पिटलों के खिलाफ डीएम साहब के निर्देश पर छापामार अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान जारी रहेगा न्यू स्टार हॉस्पिटल में छापा मारा गया जिस पर बिना रजिस्ट्रेशन के तथा डॉ उपलब्ध नहीं थे और बिना परमिशन के पैथोलॉजी लैब चलाई जा रही थी जिसको लेकर स्टार हॉस्पिटल को सीज किया गया है।वही उन्होंने बताया हॉस्पिटल स्वामी द्वारा बताया रजिस्ट्रेशन अप्लाई कर रखा था अभी आ नहीं पाया है तथा जल्दी ही रजिस्ट्रेशन आ जाएगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़