राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुये यशपाल आर्या

(G-वार्ता)

बाजपुर। कांग्रेस के दिग्गज एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राजस्थान के सवाई माधोपुर मैं पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी से देश सहित उत्तराखंड राज्य की महत्वपूर्ण रणनीतियों पर वार्ता की गई और भारत जोड़ो यात्रा को मजबूत करने को लेकर योजना बनाई गई है।भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन जुड़ता एक नया कदम इस यात्रा को और मजबूती दे रहा है।देश जोड़ने के इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सिद्ध कर रहा है।जिन विषयों एवं मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की थी,उनका सीधा संबंध देश की जनता के साथ हो रहा है।इस यात्रा ने लोगों को अपनेपन का अहसास कराया है,जहां वे अपनी बात खुलकर बोल सकते हैं।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई है इस यात्रा में ऐसे लोग जुड़े हैं जो देश प्रेम का जज्बा रखते हैं और खुलकर अपनी बातें राहुल गांधी से शेयर कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी को अपनेपन का एहसास करा रहे हैं पार्टी से हर दिन नया एक अध्याय जुड़ रहा है और इस यात्रा में वाकई में देश को जोड़ने का काम किया है विपक्षियों द्वारा षड्यंत्र के तहत देश की जनता को जातिवाद धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की जनता को फिर से एक करने का काम किया है। उन्होंने कहा देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने वाले लोगों के मुंह पर यह करारा तमाचा है उन्होंने कहा राहुल गांधी का एक ही मकसद है देश के लोग एकजुट होकर देश को अखंड भारत बनाएं किसी के बहकावे में ना आएं जात पात को छोड़कर हम अखंड भारत बना रहे हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़