राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बाइक सवार को पीछे से कार ने मारी टक्कर

(G-वार्ता)

बाजपुर। ग्राम सोकानगला निवासी रवि चौधरी पुत्र प्यारेलाल ने सीओ एवं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया बेरिया रोड इंदिरा कॉलोनी के नजदीक बाइक से अपने घर जा रहा था पीछे से एक कार में बैठे पिता पुत्र ने मेरी बाइक में टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया लेकिन मैंने साइड से नीचे उतारकर अपनी जान बचाई उन्होंने कार को रोक कर मेरे साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।रवि चौधरी ने बताया लगभग 12:30 बजे मैं अपनी मोटरसाइकिल से बेरिया रोड होते हुए अपने घर जा रहा था जैसे ही इंदिरा कॉलोनी पहुंचा गुमसानी निवासी धनवंत सिंह पुत्र जसवीर सिंह तथा जसवीर सिंह ने मेरी मोटरसाइकिल में पीछे से कार से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया मैंने अपनी बाइक साइड से उतार कर अपनी जान बचाई।उन्होंने कार रोककर मेरे साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी मुझे इनसे अपनी जान माल का खतरा बताते हुए निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़