(G-वार्ता)
रुद्रपुर। पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधि समन्वय बैठक में जिले भर से विधायक पुलिस लाइन पहुँचे जहाँ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में जिले के कप्तान सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद। बैठक में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने जिले बढ़ते नशे के ग्राफ जिसमे स्मेक व अन्य नशीली पदार्थ जैसे मुद्दे को रखते हुए कहा हमारी युवा पीढ़ी वर्तमान में नशे की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है जिसको देखते हुए हमको पूरे जिले में सामाजिक संस्थाओं एव सभी जगरूक नागरिकों के सहयोग से जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है जो हमारे युवा पीढ़ी को जागरूक करे और नशे के खिलाफ नियंत्रण पाने के लिये महत्वपूर्ण कदम साबित होगा । शिव अरोरा ने कहा आज नशे के कारण कई परिवारों के वंश तक खत्म हो गये । हमको इस पर गम्भीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। वही विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर में उनके द्वारा विधायक निधि से सीसी टीवी कैमरे शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाने हेतु धनराशि जारी करने का प्रस्ताव दिया है जो आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ काफी कारगर साबित होंगे। विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर जिले से आये विधायको द्वारा सहमति व्यक्त की। बैठक के दौरान विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, विधायक नानकमत्ता गोपाल राणा, विधायक जसपुर आदेश चौहान व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी सीटी मनोज कत्याल सीओ रुद्रपुर सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
