(G-वार्ता)
बाजपुर। आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बरहैनी के शिक्षकों व अभिभावकों के बीच में 'परीक्षा पर चर्चा' के तहत बैठक की गई। बैठक में बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने को शिक्षक अभिभावकों ने सुझाव रखे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने कहा कि अभिभावक प्रतिदिन अपने बच्चों की पढ़ाई की जानकारी रखें ,उनको को दिए जाने वाले गृह कार्य देखे साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी ध्यान दें तो उनकी पढ़ाई का स्तर ठीक हो सकता है परीक्षा के दौरान उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाए। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष मोहन पांडे ने कहा कि अभिभावक अपने पाल्य की पढ़ाई के लिए हमेशा जागरूक रहें, बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों के साथ उनका संवाद निरंतर बना रहना चाहिए। अभिभावकों की ओर से सुझाव रखा गया कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का भी संचालन किया जाए।
संचालन शिक्षक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश कुमार, शिक्षक संघ अध्यक्ष मोहन पांडे, धर्मेंद्र सिंह बसेरा, अमित अग्रवाल, आशुतोष जोशी, मुकेश शर्मा, विशाल कुमार ,अनिल कुमार मनोरी, रजनी शर्मा, डॉ सुरेश भट्ट, संजीव चंद्रा आशीष भटनागर बी डी राजपूत हरप्रसाद सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे।
