राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जरूरतमंद लोगो एवं छात्रों को किए स्वेटर कंबल वितरित

 

(G-वार्ता)

बाजपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाजपुर द्वारा क्षत्रिय धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी राकेश चंद्र तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० उदय राज सिंह चौहान एवं सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा द्वारा स्कूली बच्चों को 45 स्वेटर एवं 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए ।  इस अवसर पर उप जिला अधिकारी तिवारी ने कहा  सामाजिक संस्थाओं को समाज हित में सदैव कार्य करते रहना चाहिए  उन्होंने क्षत्रिय महासभा को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस  तरह के कार्यक्रम  करते रहने को कहा, कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी आशीष ठाकुर ने किया । इस अवसर पर देवेंद्र रावत, प्रताप सिंह सेंगर, लोकेंद्र राणा, महिपाल सिंह, बिट्टू चौहान, विक्की राजहंस  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़