(G-वार्ता)
रूद्रपुर। कल दिनांक 12 दिसंबर 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास का विधिवत उद्घाटन समारोह छात्रावास प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कमलजीत कौर, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी पलविंदर सिंह औलख, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा , मुख्य शिक्षा अधिकारी, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद से मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य व खंड शिक्षा अधिकारी डी.एस राजपूत, कमलजीत कौर ने उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों को अपना आशीर्वाद के साथ- साथ जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
उद्घाटन समारोह के दौरान श्री बालाजी एक्शन टेक्सटाइल सिडकुल, सितारगंज की ओर से विद्यालय में प्रवेशित समस्त बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सितारगंज की ओर से समस्त बच्चों को सर्दी के मौसम को देखते हुए निःशुल्क कंबल प्रदान किए गए तथा इस अवसर पर 27 बच्चों का पंजीकरण किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, बालाजी एक्शन, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। और उन्होंने आगे कहा हर व्यक्ति अपने जीवन में अवश्य ही किसी न किसी से प्रेरित होता है। कोई किसी व्यक्ति से तो कोई किसी जीव या जंतु से प्रेरित होता है। हम जीवन में कई चीजों या कई व्यक्ति से प्रेरित होते है पर उनमे एक विशेष होता है, जो हमे बहुत ही प्रेरित करता है। किसी को महात्मा गाँधी तो किसी को मदर टेरेसा तो कोई किसी आम आदमी से भी प्रेरित हो जाता है। इसी व्यक्ति की प्रेरणा आपके जीवन की असफलताओं या बुरे समय में लड़ने के लिए प्रेरित करता है और जीवन को सुगम बनाने में हमारी मदद करता है। साथ ही विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़़ संकल्प एक विद्यार्थी को उसकी पढ़ाई में और भी बेहतर करने लायक बना सकता है। दृढ़ संकल्प एक विद्यार्थी को उच्च पदों पर पहुंचने में मदद कर सकता है, दृढ़ संकल्प मनुष्य के सपने साकार करने में सबसे ज्यादा मदद करता है।
इस अवसर पर, राकेश कुमार सुमन, हृदेश चौहान, जसौद सिंह मेहता, प्रेमचंद प्रसाद, रश्मि चंद्रा, विनय जयसवाल आदि अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
