(G-वार्ता)
बाजपुर। एसडीएम कोर्ट में बार एसोसिएशन बाजपुर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य हर जसपाल सिंह हैरी तथा जिला पंचायत सदस्य अजीत पाल सिंह जाट को चीफ गेस्ट बनाया गया। बार एसोसिएशन द्वारा दोनों चीफ गेस्ट ओं का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।दोनों जिला पंचायत सदस्य हर जसपाल सिंह हैरी जिला पंचायत सदस्य अजीत पाल सिंह जाट द्वारा 6 लाख 5 लाख की धनराशि दी बार एसोसिएशन में कक्ष निर्माण कराने के लिए दी गई।उन्होंने बताया बार एसोसिएशन बाजपुर के अधिवक्ताओं के लिए बैठने के लिए कक्ष उपलब्ध नहीं था जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था कक्ष निर्माण के लिए धन राशि बार एसोसिएशन को उपलब्ध कराई गई है।उपस्थिति संरक्षक सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष शिवराज राणा सचिव विजय गर्ग कोषाध्यक्ष सूरज शर्मा प्रेस प्रवक्ता हीरा शर्मा,राजेश पाण्डेय, सोहनलाल,राजेश शर्मा,योगेश पाठक,जरनैल सिंह आदि मौजूद थे।
