राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

वन विभाग की टीम ने यूकेलिप्टस की लकड़ी सहित ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

(G-वार्ता)

बाजपुर। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग,रामनगर प्रकाश चन्द्र आर्या द्वारा प्रभाग अन्तर्गत अवैध पातन,अवैध खनन की रोकथाम हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। उक्त दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 14 दिसंबर को  लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा रेंज के नेतृत्व में बन्नाखेड़ा रेंज,तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की गस्ती टीम द्वारा रात्री लगभग 3:00 बजे कालाढूंगी बाजपुर मार्ग पर बरहैनी में इण्डियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर महेन्द्र अर्जुन को चेकिंग हेतु रोका गया। जाँच करने पर वाहन में आरक्षित वन क्षेत्र बरहैंनी प्लाट संख्या 30 वर्तमान में वन विकास निगम  से चोरी कर लायी जा रही थी। जो बिना वैध प्रपत्रों के अभिवहन किया जा रहा था।वाहन चालक वन विभाग की टीम को देखकर ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़ कर भागने में सफल रहा।

उक्त वाहन को लकड़ी सहित बननाखेड़ा रेंज में खड़ा किया गया अपराधियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001 ) की धारा 26, 41, 42 व 52 के तहत वन अपराध पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की खोजबीन की जा रही है।वन टीम में वन क्षेत्राधिकारी चन्नाखेड़ा रेंज लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, वन दरोगा शैलेन्द्र कुमार चौहान,शाहिद हुसैन, वन आरक्षी सरफ सिंह राणा, धर्मानन्द ममगाई, सुरेश परगाई. गोविन्द सिंह, युवराज सिंह, किशन सिंह,आदि सम्मलित रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़