राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राष्ट्रीय योगी सेना ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। गुरुद्वारा परिसर में जिला क्रीड़ा एवं खेलकूद विभाग के तत्वाधान में कराई जा रही प्रतियोगिता में बाधा पहुंचाने और अभद्रता किए जाने से गुस्साए राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

    राष्ट्रीय योगी सेना के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए यहां उन्होंने खानपुर के गुरुद्वारा परिसर में विगत 13 सितंबर को जिला क्रीड़ा एवं खेलकूद विभाग के तत्वाधान में कराए जा रहे कार्य में बाधा डालने एवं गुरुद्वारा परिसर में अभद्र भाषा का प्रयोग करने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपकर बाधा पहुंचाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए 24 घंटे के भीतर गुरुद्वारा परिसर में क्रीड़ा एवं खेलकूद कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी ना होने पर संयुक्त संगठनों द्वारा उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान राष्ट्रीय योगी सेना के नगर अध्यक्ष हेमंत का आरोप था कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खानपुर के गुरुद्वारा परिसर में 1 एक्सरसाइज हॉल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था इसी दौरान ग्राम बकैनिया निवासी विजय प्रकाश पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया जब इस संबंध में गांव की अन्य महिलाओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह अभद्रता पर उतारू हो गए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे जिसको देखते हुए राष्ट्रीय योगी सेना ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष हेमंत उर्फ हैप्पी, महामंत्री हरीश अरोरा,महामंत्री महेश गुप्ता,मंत्री जीतू गुप्ता,ग्राम अध्यक्ष राजकुमार,कोषाध्यक्ष महेंद्र सैनी,संयोजक भारत प्रजापति, उपाध्यक्ष करण सिंह, कुमाऊं मंडल मीडिया प्रभारी निपुण गगनेजा आदि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़