(G-वार्ता)
काशीपुर। श्री खाटू श्याम बाबा जी के भक्तों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी माननीय धरतीपुत्र वन विकास निगम अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) श्री कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी के अथक प्रयासों से आज काशीपुर को जल्द ही तोहफा मिलने जा रहा है। काशीपुर से सरकारी रोडवेज बस अब खाटूश्याम बाबा जी जाएगी भक्तों को कम किराए में अच्छी सुविधा के साथ सीधे खाटू श्याम बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर रजि0 संस्था आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं श्री कैलाश चंद गहतोड़ी जी का दिल से अभिनंदन करती है, बधाई देने वालों में क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर टीम से संरक्षक श्री सुखदेव सिंह नामधारी, संरक्षक श्री अश्वनी छाबड़ा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विक्की सौदा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बाटला, जिला उपाध्यक्ष आरेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सिमरन विर्क आदि लोग मौजूद रहे।

