राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

गदरपुर से लापता नाबालिक छात्रा दिल्ली से बरामद

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। अज्ञात कारणों के चलते घर से लापता हुई नाबालिक छात्रा को पुलिस ने महज चंद घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली से बरामद कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के  वार्ड नंबर 1 करतारपुर कालोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में कक्षा 8 की पड़ने वाली 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा अचानक मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे लापता हो गई। नाबालिग छात्रा के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया नाबालिका के स्वजनों ने छात्रा की काफी तलाश की परंतु उसका कोई भी सुराग नहीं लगा तभी एकाएक मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया जब गायब हुई  छात्रा ने दिल्ली से अपनी मां के नंबर पर फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है। जिसके बाद परिजन मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष राजेश पांडे से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दिल्ली के मधु बिहार थाने से संपर्क किया और लापता नाबालिका के संबंध में जानकारी ली तो दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी व्यक्ति को लापता छात्रा रोते हुए मिली थी तो उस व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर छात्रा को दिल्ली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने छात्रा के परिजनों को लापता छात्रा के दिल्ली में सकुशल होने की जानकारी देते हुए तत्काल ही पुलिस की एक टीम को छात्रा को लाने के लिए दिल्ली के मधु विहार थाने के लिए रवाना कर दी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़