राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जीवों की व्यथा और मानव की खता पर आधारित एकांकी का सुंदर प्रस्तुतीकरण

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रिका प्रेरणा अंशु के माध्यम से एसएस पब्लिक स्कूल में ' जीवों की व्यथा और मानव की खता'  विषय पर एक एकांकी प्रस्तुत किया  गया। रंगमंच के कलाकारों ने विश्व विख्यात रूसी कथाकार एंटोन चेखव के नाटक ' द प्रपोजल ' का हिंदी रूपांतरण कर सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों को गुदगुदाया। 

शनिवार को एसएस पब्लिक स्कूल के सभागार में ' जीवों की व्यथा और मानव की खता' नामक एकांकी में धरती पर पानी की कमी को लेकर होने वाले घमासान और प्रगति के अंधाधुंध दोहन के चलते पर्यावरण असंतुलन और प्लास्टिक और पॉलिथीन जैसे प्रतिबंधित पदार्थों के अधिक सेवन से होने वाली परेशानियों का सुंदर चित्रण किया। अनुराग वर्मा की लिखी कहानी पर बनी एकांकी का निर्देशन मानवी नौटियाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान ' द प्रपोजल' एकांकी में कलाकारों ने सुंदर अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। एकांकी में 40 वर्षीय व्यक्ति की अपने पास में रहने वाली 35 वर्षीय युवती के शादी के प्रस्ताव को लेकर उसके पिता यम्केश्वरानंद के पास आने और वाद विवाद के चलते मामले के बिगड़ जाने का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया गया। नितिन नंदकिशोर के निर्देशन में कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। लोकेश की भूमिका में ऋतुराज सिंह, निर्मला बनी अंशिका जैन और गंगवाल बने नितिन नंदकिशोर के अभिनय को जमकर सराहा गया। इससे पूर्व पलाश विश्वास ने हिंदी दिवस और रंगकर्म के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने प्रेरणा अंशु और मास्टर प्रताप सिंह के गदरपुर क्षेत्र से गहरे संबंध पर प्रकाश डाला मास्टर प्रताप सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर गदरपुर में काफी समय तक शिक्षण कार्य किया था। कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, डीपी सिंह, मनोज कांडपाल, विजय सुखीजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, योगेंद्र चौधरी, गीता सिंह, प्रेरणा गर्ग, शालिनी सिंह, सोनी यादव, अंकिता बडोला, शालिनी पांडेय, अंकिता नैनवाल आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़