राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दुर्घटना में मृत महिलाओं एवं घायलों के परिवारों को सहायता ना मिलने पर बुक्सा समाज की महिलाओं में रोष्

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। बुक्सा समुदाय के लोगों ने सड़क दुर्घटना के दौरान सरकार से आर्थिक मदद न मिलनेे व बुक्सा जनजाति को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुये उत्तराखंड मुख्यमंत्री के खिलाफ महिलाओं ने रोष जताया 

महिलाओं ने बताया कि 26 मार्च 2022 को गांव भीकमपुरी और ढाकी के बुक्सा जनजाति की महिला पुरुष मजदूरी कर घर लौट रहे थे अचानक से विक्रमपुर में मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलट गई, जिसमें मौके पर दो महिलाओं की मृत्यु हो गई थी और 80 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, 29 दिन बाद इलाज के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई थी कुछ का अभी भी इलाज जारी  है। 

 इस घटना का निरीक्षण एसडीएम बाजपुर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विधायक ने भी किया सभी ने इन व्यक्तियों की फाइल बनाकर शासन, प्रशासन को दे दी और परन्तु आज तक इन पीड़ितों को आर्थिक सहायता नहीं मिली। जिसको लेकर बुक्सा समाज के लोगों में अभी भी रोष व्याप्त है। 

 कहा कि दूसरी तरफ हाल ही में  किच्छा के निकट हुई घटना को मुख्यमंत्री जी ने हाथों हाथ लेकर मृतकों के परिवारों को 2 लाख, गंभीर चोट को 50 हजार और साधारण चोट वाले को 25 हजार देने की घोषणा की। बुक्सा समाज के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की ये बहुत अच्छी पहल है पीड़ित की मदद करनी चाहिए, परन्तु भीकमपुरी की घटना को क्यों आज तक क्यों अनदेखा किया गया हैं। जिससे साफ जाहिर होता हैं कि बुक्सा समाज के लोगों से भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सीएम धामी से पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।  इस मौके पर चैतो देवी, शकुंतला देवी,लीला देवी,रामवती,सावित्री देवी,किरन, गीता,मुनिया,दस्सो, सीता देवी सहित काफी संख्या में महिलायें शामिल थी ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़