(G-वार्ता)
गदरपुर। आजादी की 75 वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के दौरान उद्योग व्यापार मंडल, एवं नगर पालिका कर्मियों द्वारा नगर भ्रमण करते हुए प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के आह्वान के साथ तिरंगे झंडे का वितरण करते हुए रैली निकाली गई व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में हजारीलाल पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला गया रैली में एक इंस्टिट्यूट के स्टाफ एवं युवाओं द्वारा रैली में सहभागिता करते हुए 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गायन किया गया,तिरंगा रैली का व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड, महामंत्री संदीप चावला और कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा द्वारा संयुक्त रुप से झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया किया। तिरंगा यात्रा जागरुकता रैली मुख्य बाजार,सकैनिया मोड़, अनाज मंडी पंजाबी कॉलोनी, गूलरभोज रोड़ होते हुए संपन्न हुई जिसमें दीपक बेहड़ द्वारा लोगों को अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी देने के साथ जागरुक करते हुए 13-15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की गयी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर तिरंगे झंडे का वितरण किया जाना और लगाया जाना जारी है कर्मचारियों द्वारा लोगों को झंडा वितरण करते हुए अमृत महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है इस मौके पर रैली में चिराग मुरादिया आशु अनेजा, गौरव अनेजा, नितिन छाबड़ा आदि के अलावा इंस्टिट्यूट के तमाम युवक-युवतियां शामिल थे।
