(G-वार्ता)
गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुकेश चौधरी को राष्ट्रीय किसान परिषद का अध्यक्ष तथा हरचरण चन्ना को उपाध्यक्ष बनाया गया।दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं की ओर से माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया , महाजन नर्सिंग होम में स्थित अहिप कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आरके महाजन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ महाजन ने कहा कि नवनियुक्त दोनों पदाधिकारी समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं उनकी सच्ची निष्ठा और निस्वार्थ भाव से की जा रही समाज के प्रति सेवा को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है डॉक्टर महाजन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा तथा हिंदू विरोधी शक्तियां क्षेत्र में अशांति पैदा नहीं कर सकेंगी इस मौके पर अमित ढींगरा, मिंटू रस्तोगी, आकाश, कमल चंद्रा, कर्म चंद्र शर्मा, सागर कश्यप, संदीप सिंह, विपिन कुमार, अमित रावत, अर्जुन रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
