(G-वार्ता)
गदरपुर। सीपीयू के जवानों ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अचानक मिर्गी का दौरे पड़ने के कारण मूर्छित अवस्था में व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की l
गत दिवस सड़क पार करने के दौरान एक व्यक्ति को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह बीच सड़क पर गिर गया, जहां झगड़पुरी हाईवे मोड़ पर चेंकिग कर रहे सीपीयू कर्मियों की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी, तुरन्त सीपीयू कर्मियों द्वारा उस व्यक्ति को उठाकर सड़क के किनारे लाया गया, उसके पश्चात उक्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिये भेजा गया। उपचार के बाद उस व्यक्ति ने बताया कि सुबह ही उसकी माताजी का स्वर्गवास हो गया था, माताजी के अन्तिम संस्कार में जा रहा था कि अचानक दौरा पड़ने के कारण वह सड़क पर गिर गया इसके बाद तो उसे कोई होश नहीं है उसने सीपीयू कर्मियों का धन्यवाद किया वही सीपीयू कर्मियों के मानवता के लिए किए गए कार्य की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है ।
सीपीयू कर्मियों में एसआई हेमचन्द्र सुयाल, नवीन सुयाल, का0 दीपक कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे।
