(G-वार्ता)
गदरपुर। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू फौजदारी वाद संख्या-230/2015 धारा 135 विद्युत अधिनियम. से संबंधित वारंटी शिव शंकर उर्फ बिटटू पुत्र सर्वेश्वर सिंह निवासी बकैनिया सुभाषनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी गूलरभोज उप निरीक्षक सुनील सुतेडी तथा कांस्टेबल विमल टम्टा शामिल थे।
