राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के फोटो-वीडियो वायरल करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

 


(G-वार्ता)

गदरपुर।आगामी 10 जुलाई को ईद उल जुहा पर्व के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना परिसर में एक शांति  बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी द्वारा लोगों को मुस्लिम समुदाय के त्यौहार बकरीद ईद- उल जुहा पर कुर्बानी किए जाने की परंपरा को सोशल मीडिया पर वायरल ना किए जाने की अपील की तथा शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन को सहयोग दिए जाने को कहा वही पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने मुस्लिम समुदाय के सभी वर्ग के लोगों से उक्त पर्व पर कुर्बानी बिना प्रत्यक्ष किए करने की अपील की उन्होंने कहा कुर्बानी की वीडियो फोटो आदि शेयर ना करके शांति व्यवस्था में सहयोग किया जाए यदि नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी थाना अध्यक्ष विजेंद्र शाह ने कहा कि त्योहार के समय पुलिस गश्त जारी रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को तैनात रखा जाएगा , इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, शराफत अली मंसूरी, शाहिद, पंकज सेतिया, राहुल अनेजा, अभिसूचना इकाई  के रिजवान खान, एसआई ओम प्रकाश, सुनील सुतेड़ी, गौरव जोशी गौरव जोशी, सुभाष आर्य, मोहम्मद रफीक,शकील ,शाकिर,युगल किशोर,अशोक बांगा सहित अन्य लोग एवं मीडिया कर्मी मौजूद थे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़