राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ठंडी नदी की जेसीबी द्वारा सफाई किए जाने के दौरान अतिक्रमणकारियों से हो रही नोकझोंक

 


(G-वार्ता)

गदरपुर । नगर के बीच से बहने वाली ठंडी नदी की पालिका कर्मियों के सहयोग से जेसीबी द्वारा तली झाड़ सफाई कार्य जारी है पालिका प्रशासन जेसीबी से ठंडी नदी की सफाई का प्रयास कर रहा है वही लोगों द्वारा और दुकानदारों द्वारा कूड़ा कचरा नदी में फेंक कर प्रदूषित किए जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही अधिशाषी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना पालिका अध्यक्ष गुलाम बॉस के नेतृत्व में जेसीबी से ठंडी नदी की सफाई करवाया जाना जारी है उल्लेखनीय होगी गत वर्ष 19 अक्टूबर 2021 को आई बारिश से ठंडी नदी के पानी की निकासी ना होने से अनाज मंडी के अलावा लोगों के घरों में पानी भर गया था जिससे किसानों की लाखों रुपए की फसल नष्ट गई थी उप जिला अधिकारी द्वारा उस समय आश्वासन दिया था,जेसीबी  के माध्यम से ठंडी नदी के सफाई करवाई जाएगी परंतु अब 9  महीने बाद अब कार्यवाही शुरू हुई  वर्षा रितु से पूर्व ठंडी नदी की सफाई ना होने की दशा में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन की चेतावनी दी थी, पुल के पास तो जेसीबी से सफाई कार्य सराहनीय हुआ है परंतु बेहद संकरी हो चुकी ठंडी नदी के मुहाने पर बसे लोगों द्वारा जेसीबी से की जा रही तली झाड़ की सफाई के लिए नोकझोंक की जा रही है क्योंकि लोगों ने अपने टॉयलेट के गटर और मकान के पिलर नदी के बीच में लगा रखे हैं सफाई से उनको खतरा पैदा होने पर वह चिंतातुर है जिनकी समस्या का निराकरण होना भी जरूरी है ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़