राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर गरजे कोंग्रेसी

रुद्रपुर। किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारी बरसात के बीच पंतनगर के निलंबित थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ड़ांगी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय में धरना दिया। दस दौरान कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी भी करते रहे। विधायक बेहड़ ने कहा कि फोन पर पीड़िता से अश्लील बातें करने वाले थानाध्यक्ष को एसएसपी ने सिर्फ निलंबित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की खानपूर्ति कर दी। जबकि उनके खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आरोपी थानाध्यक्ष को पुलिस संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जायेगा वह शांत नहीं बैठेंगें। श्री बेहड़ ने कहा कि जनहित के इस मुद्दे को वह विधानसभा में भी उठायेंगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी धरना स्थल पर आये और उन्होंने विधायक श्री बेहड़ से काफी देर तक वार्ता की। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। उसके विरूद्ध निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई होगी। परंतु श्री बेहड़ आरोपी थानाध्यक्ष के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद एसएसपी ने श्री बेहड़ से इस मामले में कुछ वक्त देने को कहा । इस दौरान सरवरयार खान, भूपेन्द्र चौधरी, गुड्डू तिवारी, दर्शन कोली, मेजर सिंह, गुलशन सिंधी, सुभाष बेहड़, सुनीता कश्यप, अक्षय बाबा, जगरूप सिंह, नीरज बजाज, लियाकत, संजय जुनेजा, अनिल शर्मा, गुरमीत सिंह, अंकुश गुम्बर, दलजीत सिंह, बंटी खुराना, अशोक चुघ, गुरदास कालड़ा, यामीन अंसारी, अजीत सचदेवा, जनार्दन सिंह, गौरव बेहड़, शिशुपाल, नजाकत, मोनिका ढ़ाली, प्रीती साना, सरला ठाकुर, रिंकू, अंग्रेज सिंह, तरूण राजौरिया, दानिश मलिक, संदीप चुघ, अशोक मित्रा, हर्षवर्धन, राजेन्द्र दास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़