राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

Good News : कोरोना काल में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को जल्द राहत दे सकती है सरकार

(G-वार्ता) कोरोना काल में राजकीय मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों को सरकार जल्द राहत दे सकती है। इन्हें स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों के सापेक्ष समायोजन किया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों ने कोरोना काल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रात दिन अपनी सराहनीय सेवाएं दी हैं। इसलिए आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में खाली पदों के सापेक्ष समायोजन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी में संक्रमण से बचाव के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व कोविड सेंटरों में आउटसोर्स से पैरामेडिकल, नर्सों व तकनीशियनों के तौर पर एक साल की अवधि के लिए रखा गया था। 31 मार्च 2022 को अनुबंध पूरा होने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। अब इन्हें समायोजित करने की तैयारी है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़