(G-वार्ता)
बाजपुर। छात्र-छात्राओं को भारत के सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बरहैनी के राष्ट्रीय सेवा योजना बरहैंनी इकाई द्वारा विजय दिवस के अवसर पर एक चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। चित्रकला में प्रियंका 12बी, नीतू 11ए, अकीबा 12ए, निबंध में नितिन चंद्रा 12वी, बरखा 11ए, नाजिश 12बी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।प्रधानाचार्य महेश कुमार ने कहा इस प्रतियोगिता से बच्चों को देश की खातिर बलिदान देने वाले शहीदों के बारे में पता चलेगा। कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच यह युद्ध 3 दिसंबर 1971 को प्रारंभ हुआ और महज 13 दिन में ही पाकिस्तान ने भारतीय सेना के सामने समर्पण कर दिया, और 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश का एक नए राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ। स्वयं सेवक अकरम अली में कहा कि इस युद्ध में भारत के 3900 सैनिक शहीद हुए और लगभग 9851 सैनिक युद्ध के दौरान घायल हो गए थे।इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा, मुकेश शर्मा, सुनील सक्सेना, अमित अग्रवाल, विशाल कुमार, आशीष भटनागर, संजीव कुमार चंद्रा आदि थे।
