राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

देहरादून पहुँची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू



(G-वार्ता)

 देहरादून। राजग से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देहरादून पहुंची। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। जिसके तहत वह सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं। इस दौरान जनजाति सांस्कृतिक टीम की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुर्मू सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी, सांसद अजय टम्टा,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद देहरादून पहुंचकर वह सीधे कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पहुंची। और मुख्य सेवक सदन में सांसदों व विधायकों के साथ बैठक कर समर्थन मांगा। बैठक में मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के सभी विधायक और राज्य के लोकसभा व राज्यसभा के सभी सांसद उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा विधायकों के साथ निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल भी मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़