(G-वार्ता)
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद के विभिन्न मार्शल आर्ट्स एकेडमी एवं क्लबों में जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 8 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
जानकारी देते हुए जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि) के महासचिव सेंसई ऋषि पाल भारती ने बताया कि सोमवार को रुद्रपुर, नानकमत्ता, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, खटीमा एवं उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों सहित अनेकों जु–जित्सू खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आठवां स्थापना दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
और आगे महासचिव भारती ने बताया कि जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रेंसी विनय कुमार जोशी के दिशा निर्देशन में उधम सिंह नगर जनपद, उत्तराखंड राज्य एवं भारत देश के समस्त जु–जित्सू खिलाड़ी नए नए आयाम को हासिल कर रहे हैं। और अब
मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एवं ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से पूर्ण मान्यता प्राप्त होने से लाखों खिलाड़ियों इस मार्शल आर्ट् के प्रति विशेष रुझान के साथ आगे बढ़ रहे है। तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत देश का परचम लहरा रहे हैं।
इस अवसर पर जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के चेयरमैन डॉ नागेंद्र शर्मा, अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, कोषाध्यक्ष सेंसई किशोर सिंह, जॉनी हिरम तिग्गा, शोभा तिग्गा, शंकर सिंह बसेरा, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, राजीव राना, देवेंद्र रावत, विनोद लखेरा, हिमांशु कुलेठा, शिवानी गुप्ता, वसीम खान, अभिषेक राजपूत, नवीन ठाकुर, कंचन बसेरा, रुनू, आकृति कोर, जय प्रकाश, कमल सिंह, पूजा तड़ागी, बलविंदर सिंह, शालिनी शर्मा, अजय शर्मा, अतुल राघव, कताक्षा कोर, क्षितिज सिंह, लवली, अंकित चंदेल, चेतन धीर, आर. कोली, शेखर सक्सेना, सहित अनेकों लोगों ने बधाई दी।

