राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का विधायक पांडेय ने किया शिलान्यास

 


(G-वार्ता)

गदरपुर। वार्ड नं. 4, भोला कालोनी में विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा भव्य मंदिर का शिलान्यास करने के दौरान विधायक निधि से पांच लाख रुपये दिये जाने की घोषण भी की। रविवार को वार्ड नंबर 4 भोला कालोनी में भव्य मंदिर के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा पूजा अर्चना एवं नारियल तोड़कर कर भव्य मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान पांडेय द्वारा मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषण की गई उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में काफी विकास हो रहा है। मंदिर कमेटी कमेटी द्वारा विधायक को स्मृति चिन्ह के रुप में राम, लक्ष्मण सीता की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, राजेश गुम्बर,राकेश भुड्डी, पंकज सेतिया, शिवराज सिंह, संजीव झाम, संतोष श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, आनन्द प्रकाश, राहुल कुमार, सचिन बाल्मीकि, उदेश कुमार सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़