(G-वार्ता)
गदरपुर। गूलरभोज चौकी में कोतवाली इंचार्ज विजेन्द्र शाह व चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी सहित पूरे स्टाफ को उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो, मृदु व्यवहार व उनका ओर ज्यादा मनोबल बढ़ाने के लिये गूलरभोज व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, सभासद सतीश चुघ व अन्य समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवंशी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिये दिन रात एक करके लोगों को चेन की नीद सुलाती हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ें।
वही सभासद सतीश चुघ ने कहा कि वारदातों के खुलासा, बदमाशों को जल्द पकड़ने, मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने व अन्य अपराध को रोकने में पुलिस अहम भूमिका निभा रही हैं जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी न हों व जनता अपराधियों व अन्य अराजक तत्वों के भय से मुक्त रहे।
वही थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह ने कहा कि आम जनता की सेवा के लिये व अपराधों पर लगाम लगाने के लिये ही पुलिस तैनात हैं, क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिये समाज के लोगों की भागीदारी बहुत ही जरुरी हैं, जिससे पुलिस व जनता के बीच का माहौल मैत्रीपूर्ण बना रहें। चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी ने कहा कि जनता की सेवा के लिये पुलिस 24 घंटे सातों दिन तत्पर हैं, उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिये जनता को स्वयं भी जागरुक होने की आवश्यकता हैं, पुलिस के साथ सहयोग करके अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी के आने के बाद गूलरभोज चौकी का नक्शा अलग ही बदल गया हैं, सौन्दर्यीकरण की बात की जाये तो वें सुन्दरता बढ़ाने के लिये डॉकी में हर तरह के सम्भव प्रयास किये जा रहे है, जिससे पर्यावरण की सुन्दरता के साथ-साथ हरियाली भरा माहौल बना दिया है। अपराधों पर लगाम लगाने के लिये जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों भी लगवायें गयें हैं, स्थानीय नागरिकों द्वारा चौकी स्टाफ की भरपूर प्रशंसा की जा रही है ।
