राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मेडिकल कालेज में करंट लगने से श्रमिक की मौत

 रुद्रपुर। शनिवार की सायं मेडिकल कालेज में भवन निर्माण करने के दौरान एक श्रमिक करंट लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम कनहरिया पोस्ट डगरूआ जिला पूर्णिया बिहार निवासी 35 वर्षीय मुजफ्फर अंसारी पुत्र जलील अहमद जीएमटी बिल्डिंग कन्ट्रेक्टर कम्पनी से जुड़कर पिछले करीब एक माह से यहां निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के भवन निर्माण कार्य में लगा हुआ था। बताया जाता है कि शनिवार की सायं जब वह भवन निर्माण कार्य कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मुजफ्फर अंसारी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के करीबी रिश्तेदार आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी 12 वर्ष की एक पुत्री व 10 तथा 6 वर्ष के दो पुत्र हैं। जो मूल निवास में माता व अन्य परिजनों के साथ रहते हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़