राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दुकान में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

 काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने परचून की दुकान से चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है।31 जुलाई को रमेश कश्यप पुत्र राम किशोर सिंह निवासी मोहल्ला विजयनगर, नई बस्ती ताज मस्जिद के पास ने अपनी परचून की दुकान से चोरी की तहरीर कोतवाली काशीपुर में दी थी। शिकायत पर थाना काशीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 332/25 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र को सौंपी गई।पुलिस टीम ने  मुखबिर की सूचना पर संजय कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी रम्पुरा गुरुद्वारे के पास, काशीपुर को रामनगर रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी की ओर झाड़ियों से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का एक इनवर्टर, रजनीगंधा के पैकेट, सिगरेट की डिब्बियां, पान मसाला, बिस्कुट, टॉफियां, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, बीड़ी के बंडल, माचिस, साबुन, लाइटर आदि सामान बरामद हुआ। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएसएस की वृद्धि की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में कटोरा ताल चौकी इंचार्ज विपुल जोशी, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र, कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़