किच्छा। बीते रविवार को शिमला पिस्तौर में विद्युत लाइन मरम्मत करने के दौरान लाइनमैन की मौत के मामले की जांच के उपरांत दो लोगों की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिसमें एक एसएसओ के अलावा एक सुपरवाइजर है। एसडीओ डीसी गुरुरानी ने बताया कि विगत 15 जून को विद्युत वितरण खंड किच्छा के शिमला पिस्तौर लाइन में मरम्मत के दौरान हादसे में लाइन मैन की मौत के मामले की जांच करने के उपरांत दोषी पाए गए अरहान और नसीम अहमद की सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने बताया कि एसएसओ और सुपरवाइजर द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया जिस वजह से लाइनमैन को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने बताया कि की विभाग की मृतक के प्रति एवं उसके परिवार के प्रति संवेदनशीलता बरकरार है जिसके लिए मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जितना भी संभव होगा मृतक के परिजनों को विभागीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी लाइन मैनों से निवेदन किया है कि सभी प्रकार के नियमों को अपनाते हुए कार्य करें उन्होंने आम जनता से भी आहवान किया है कि जहां कहीं भी उन्हें विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा नियमों का पालन न करने की सूचना मिले इसकी सूचना सीधे हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दे सकते हैं ताकि किसी भी अनहोनी से बचाया जा सके।
लाईनमैन की मौत के मामले में दो कर्मियों की सेवाएं समाप्त
byAman Singh
0
