राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

रूद्रपुर। मुस्लिम समाज द्वारा आज ईद उल अजहा का पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आज प्रातः नगर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। मुख्य नमाज मौहल्ला खेड़ा स्थित ईदगाह में आयोजित हुई जहां जामा मस्जिद के इमाम दानिश रजा मिसवाही ने ईद की नमाज अता करवा कर देश व समाज में भाईचारा, अमन चौन व खुशहाली दुंआयें की। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दीं। इस दौरान पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। डाग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते द्वारा ईदगाह परिसर का प्रातः बारीकी से निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर जाहिद रजा रिजवी, बाबू खान, बाबू अहमद मंसूरी, वाहिद मियां, अरशद खान, सुहैल खान, परवेज अहमद, सलीम खान, नदीम खान, शाहिद रजा, डा- शाहखान राजशाही, फखरूद्दीन, जावेद खान,अख्तर अली, लियाकत खान, अबरार हुसैन, उमर अली, फैजान अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ईद के मौके पर कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़