रूद्रपुर। अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ वहां से लाखों रूपये कीमत के जेवरात, हजारों की नगदी और अन्य कीमती सामान सहित बिजली के तार भी काट के ले गये। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में सोनू त्रिवेदी पुत्र हरी शंकर त्रिवेदी निवासी वार्ड 16- कौशल्या एन्क्लेब फेस 01, फुलसुंगा ने कहा है कि रोजाना की तरह 3 जून को सुबह लगभग 11 बजे अपनी दुकान जोकि कॉलोनी के पास में ही है में गया था और उसकेे परिवार वाले बरेली गए है। जिस कारण वह घर में ताला लगाकर गया था। सोनू का कहना है कि रात लगभग 7 बजे वह दुकान से घर वापस आया तो देखा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और छत का गेट खुला था। उसने कमरे में जाकर देखा तो पता लगा कि किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई है। सोनू ने बताया घर से सोने के जेवर, एक सोने की चेन व सोने का पेन्डल, एक सोने की नथनी, सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी चाँदी की पायल, दो बच्चो के चाँदी का पतले कड़े, लगभग 10 हजार रूपये नगद लेकर गए है तथा कुछ जरूरी कागजात, बैंक का चौक बुक व एटीएम भी घर से गायब है साथ हीें बिजली की तारे भी काट के ले गए है। उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
