राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ट्रांसपोर्टरों ने खनन गेट बंद कर किया प्रदर्शन

रामनगर। रामनगर के खड़ंजा गेट पर अन्य गेटों से वाहनों को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ट्रांसपोर्टों ने खड़ंजा गेट बंद करते हुए निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारी को ज्ञापन दिया। रामनगर के खनन निकासी खड़ंजा गेट पर अन्य गेटों से परिवर्तन होकर आए वाहनों के संबंध में ट्रांसपोटरों ने आमडंडा स्थित निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कोसी नदी के निकासी खड़ंजा गेट पर अन्य गेटों से आए वाहनों के कारण से अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है । उन्होंने कहा कि घनी आबादी में गेट का होना जो कि पहले से ही अत्यधिक वाहनों के दबाव में है ,उसके साथ ही दो विद्यालयों का होना जिससे बच्चों के साथ कभी भी अप्रिय  घटना होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन नियम के विरुद्ध है। इस परिवर्तन को पुनः पूर्व के गेटों पर हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो समस्त ग्रामवासी वाहन स्वामी उग्र आंदोलन करेंगे । उन्होंने कहा कि इस गेट पर पहले से ही ढाई सौ से अधिक वाहन पंजीकृत है और उसके बाद 50 अन्य वाहनों को नियम विरुद्ध इस  खड़ंजा गेट पर स्थान्तरित किये गये हैं। वहीं निगम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दर्जनों ट्रांसपोटरों ने ज्ञापन दिया है और नियमानुसार इस पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़