(G-वार्ता)
गदरपुर। बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम 5 वां पोषण माह में जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत ब्रितानियां कम्पनी रुद्रपुर के सौजन्य से राजकीय बालिका इन्टर कालेज में निबन्ध,पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य माया चनयाना, सी डी पी ओ गीता जोशी एवं महिला शक्ति. केन्द्र उधम सिंह सि नगर कीअधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से किया गया । बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी ने बताया कि पांचवा पोषण माह में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत ब्रिटानिया कंपनी रुद्रपुर के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निबंध ,पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया प्रतियोगिता में शामिल बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की आशिया प्रथम,कक्षा10 की कोमल द्वितीय एवं कक्षा 9 की मीनाक्षी तृतीय ,स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की शौर्य प्रथम,कक्षा 12 की गीता मौर्य द्वितीय एवं कक्षा 12 की फिरदौस तृतीय तथा निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की शेफाली प्रथम,कक्षा 8 की जेनिफा द्वितीय एवं कक्षा 12 की पूनम तृतीय रही l विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए ।
