राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े,चालक की मौत

घने कोहरे के बीच किच्छा बाईपास रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड पर तड़के दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। घने कोहरे के बीच एक कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक की मौके पर ही ददर्नाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक रम्पुरा निवासी आकाश कोली पुत्र जयपाल सिंह अपनी कार संख्या यूके04 टीबी 2778 से गंगापुर रोड की ओर से आ रहा था। जैसे ही उसकी कार किच्छा बाईपास रोड पर पहुंची तभी रोडवेज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही निजी बस संख्या यूपी 22 एटी 0758 के चालक ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना सोमवार प्रातः 5 बजकर 55 मिनट के लगभग की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आकाश कोली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल आकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस जांच कर रही है कि यह दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई या फिर बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इसकी वजह बनी। बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उक्त बस दिल्ली से खटीमा जा रही थी। बस में 16 सवारियां मौजूद थी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़