राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मजदूरों के दमन के विरोध में हरियाणा सरकार का पुतला दहन

रुद्रपुर। गांधी पार्क में मारुति सुजुकी मानेसर के अस्थाई मजदूरों का तीन दिनों से लगातार पुलिस दमन व अवैध गिरफ्रतारियों के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मारुति सुजुकी अस्थाई मजदूरों ने मारुति प्रबंधन के अन्यायपूर्ण कृत्यों को उजागर करते हुए जैसे ही अपनी मांगों को बुलंद किया, जापानी सुजुकी प्रबंधन के इशारे पर हरियाणा की भाजपा सरकार और उसका पूरा अमला एकबार फिर मजदूरों के दमन पर उतर पड़ा है। 30 जनवरी को मजदूरों के श्मानेसर चलोश् कार्यक्रम और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को को असफल बनाने के लिए 29 जनवरी से ही पुलिस ने मानेसर तहसील स्थित धरना स्थल को तहस-नहस किया। 30 जनवरी को भारी गिरफ्रतारियां हुईं। 31 जनवरी को एएलसी की वार्ता थी। लेकिन वार्ता के लिए बुलाकर प्रशासन ने मजदूरों को गिरफ्रतार कर लिया। वक्ताओं ने कहा कि मारुति के ठेका, कैजुअल और तरह तरह के ट्रेनी मजदूर नियमितीकरण की माँग पर आंदोलित थे। वे कंपनी के मनमर्जी रखने और निकालने की नीति के खिलाफ थे। विगत चार माह से आईएमटी मानेसर तहसील पर 13 साल से बर्खास्त मारुति मजदूरों का धरना चल रहा था। जापानी प्रबंधन और भाजपा सरकार ने इससे निपटने के लिए दमन का रास्ता अपना रही है। मजदूरों के पक्ष में धरना देने के कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन ने धारा 144 लगाकर मजदूरों को खदेड़ने लगी और खुली आतंकी कार्यवाही में लग गई, जो घोर निंदनीय है। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार मारुति सुजुकी के जापानी मालिक सुजुकी को पप्रविभूषण सम्मान दे रही हैं और दूसरा तरफ नौकरी के अधिकार मांगने वाले मजदूरों पर कहर बरपाया जा रहा है। इससे इन सरकारों और पूंजीपतियों के साठगांठ साफ नजर आ रही है। इसलिए हम सिड़कुल रुद्रपुर के मजदूर मारुति मजदूरों के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर दमन के खिलाफ मजदूर एकता को बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शन में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महासचिव चन्द्र मोहन लखेड़ा, इंकलाबी मजदूर केन्द्र के शहर सचिव दिनेश चन्द्र, सीएसटीयू से सहसचिव धीरज जोशी, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान ;मासाद्ध से सुरेन्द्र सिंह नेस्ले कर्मचारी संगठन से अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा, एल जी बी वर्कर्स से अध्यक्ष गोविंद सिंह , इंटरार्क मजदूर संगठन पंतनगर से अध्यक्ष दलजीत सिंह, इंटरार्क मजदूर संगठन किच्छा से अध्यक्ष हृदेश कुमार , करोलिया लाइटिंग इम्प्लाइज यूनियन से अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़