राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

वरिष्ठ फिजीशियन डा.मनोज तिवारी बने अपर निदेशक

रुद्रपुर।जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज तिवारी को अपर निदेशक के पद पर प्रोन्नति मिली है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन में तैनात सचिव डा आर0 राजेश कुमार द्वारा विगत दिवस इस बाबत शासनादेश जारी किया गया है।प्रदेश के कुल 9 संयुक्त निदेशकों को प्रोन्नति का लाभ मिला है और अब वे बतौर अपर निदेशक विभाग को अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज तिवारी वर्तमान में रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल ऊधम सिंह नगर में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं।डा. तिवारी वर्ष 2019 से निरंतर अपनी सेवायें दे रहे हैं।कोरोना काल के दौरान वरिष्ठ फिजीशियन डा तिवारी का योगदान कोरोना से लड़ाई में काफी सराहनीय रहा था।अपने लंबे अनुभव के चलते डा तिवारी सैकड़ों कोरोनाग्रस्त रोगियों के प्राणों की रक्षा करने में सफल रहे थे।डा तिवारी के अलावा डा पुरुषोत्तम राम पाण्डे,डा सुरेश कोठियाल,डा संजय कंसल,डा उत्तम सिंह खरोला,डा यतेंद्र सिंह,डा विजय सिंह पंवार,डा मनु जैन व डा मनोज बड़ोनी को भी अपर निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।फिलहाल सभी प्रोन्नत अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही अपनी सेवायें जारी रखने के आदेश दिये गये हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़