राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नगर निकाय चुनाव, देखें रुद्रपुर में 22 भाजपा, 14 कॉग्रेस व 4 निर्दलीय पार्षदों ने लहराया परचम, देखे किसे मिले कितने वोट

रूद्रपुर । निकाय चुनाव में इस बार कई वार्डों में भाजपा कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चार वार्डों में निर्दलियों ने भाजपा कांग्रेस की राह रोक दी। 22 वार्डों में भाजपा का परचम लहराया है वहीं 14 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजी मार ली। वार्ड नं. एक में फुलसुंगा में भाजपा के पवन राणा को 3140 कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौहान को 2737 वोट मिले। वार्ड नं. दो ट्राजिट कैम्प पूर्वी भाजपा के महेन्द्र पाल को 1398 निर्दलीय राजेश यादव 569 और कांग्रेस के संजीव को 529 वोट मिले। वार्ड 3 ट्रांजिट कैम्प मध्य कांग्रेस के शुभम दास को 1096, भाजपा के विधान राय 1074, निर्दलीय चोखे लाल को 388 वोट मिले। वार्ड . 4 ट्रांजिट कैम्प पश्चिमी कांग्रेस के सुशील मण्डल को 1561 और भाजपा के राजेन्द्र निषाद को 1105 वोट मिले। वार्ड नं. 5 मुखर्जी नगर में भाजपा की कुसुम शर्मा को 1390, कांग्रेस के रंजीत विश्वास को 1162 वोट मिले। वार्ड नं. 6 जगतपुरा में भाजपा के निमित शर्मा को 1218 और कांग्रेस के सुनील आर्या को 807 मत मिले। वार्ड 7 आजादनगर में भाजपा के कैलाश राठौर को 923 और निर्दलीय सुरजीत राठौर को 492, कांग्रेस के शक्ति सिंह को 372 वोट मिले। वार्ड नं. 8 विवेक नगर में भाजपा के शिव कुमार को 1518, निर्दलीय मोहित सोनकर को 582, कांग्रेस के अनुज कुमार को 475 वोट मिले। वार्ड नं. 9 शिवनगर में भाजपा के राजेन्द्र राठौर को 1196, कांग्रेस के मोहन कुमार को 1088, वार्ड नं. 10 ठाकुर नगर राजा कालोनी में भाजपा के मुकेश कुमार रस्तौगी को 1300, कांग्रेस के शंभूनाथ मौर्य को 573 वोट मिले। वार्ड नं. 11 संजय नगर में निर्दलीय नीतू को 1370, कांग्रेस की ज्योति साना को 1052 और भाजपा की पायल अधिकारी को 631 वोट मिले। वार्ड नं. 12 औद्योगिक क्षेत्र में भाजपा की महेन्द्री शर्मा को 961, कांग्रेस की पूनम गंगवार को 706 मत मिले। वार्ड नं. 13 दूधिया नगर में कांग्रेस के मोहम्मद अशफाक को 1128, भाजपा के सत्यप्रकाश यादव को 713 वोट मिले। वार्ड नं. 14 भदईपुरा में निर्दलीय जगदीप भाटिया को 888 वोट मिले। निर्दलीय आशीष यादव को 790, भाजपा के मनमोहन सिंह को 315, वार्ड 15 पहाड़गज में भाजपा के निरूद्दीन अहमद को 779, निर्दलीय फरमान अली को 699, कांग्रेस के इजहार हुसैन को 668 वोट मिले। वार्ड न. 16 बगवाड़ा में भाजपा के प्रमोद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। वार्ड 17 खेड़ा दक्षिणी में निर्दलीय शालू पाल 947 वोट लेकर विजयी हुई। कांग्रेस की शबाना को 870 मिले। वार्ड नं. 18 खेड़ा मध्य में निर्दलीय विक्की अंसारी को 1108 वोट मिले। कांग्रेस की गुलफिजा सलमानी को 586 और भाजपा की ज्योति गगवार को 497 वोट मिले। वार्ड नं. 19 खेड़ा उत्तरी में भाजपा के सुनील कुमार निर्विरोध चुने गये। वार्ड नं. 20 भूतबंगला उत्तर पूर्वी में कांग्रेस के साबिर कुरैशी को 1492 वोट मिले। जबकि भाजपा के मोहसिन मियां को 637 वोट मिले। वार्ड 21 भूतबंगला में भाजपा के गिरीश कुमार को 657 कांग्रेस के कमल सैनी को 633 वोट मिले। वार्ड नं. 22 रम्पुरा पूर्वी में भाजपा की पूनम कोली को 1054, कांग्रेस की पूनम दिवाकर को 939 वोट मिले। वार्ड नं. 23 रम्पुरा मध्य में कांग्रेस की अंजलि को 867, निर्दलीय रजनी को 687 और भाजपा की पूजा को 455 वोट मिले। वार्ड 24 रम्पुरा पश्चिमी में निर्दलीय सोनी को 805, भाजपा की नीलम को 407 वोट मिले, कांग्रेस की स्वाति को 450 मत मिले। वार्ड 25 फाजलपुर महरौला में भाजपा की प्रियंका गुप्ता को 2423, कांग्रेस की मंजीत कौर को 1839 वोट मिले। वार्ड 26 सीरगोटिया में कांग्रेस की सन्नो ने 1162 और भाजपा की रजनी रावत ने 982 वोट प्राप्त किये। वार्ड 27 गांधी कालोनी में कांग्रेस की मधु शर्मा को 839, निर्दलीय रेशमा को 414 और भाजपा की राजरानी मित्तल को 335वोट मिले। वार्ड 28 मुख्य बाजार में कांग्रेस के चिराग कालड़ा को 1032, भाजपा के संदीप अनेजा को 869 वोट मिले। वार्ड 29 आदर्श कालोनी में कांग्रेस की राणा सुमन को 1567 और भाजपा की रूबी पाल को 754 मत मिले। वार्ड नं. 30 डी1डी 2 में कांग्रेस के गौरव खुराना ने 1339 और भाजपा के हिमांशु नारंग ने 502 मत प्राप्त किये। वार्ड नं. 31 एलायंस कालोनी में भाजपा की पूजा मुंजाल को 1383 वोट मिले कांग्रेस की दीपमाला चराया को 547 वोट मिले। वार्ड 32 भूरारानी में कांग्रेस के गौरव गिरि को 1395, भाजपा के देवेन्द्र बामल को 1321 वोट मिले। वार्ड 33 सिंह कालोनी में भाजपा के सुशील चौहान को 1653, कांग्रेस के विक्रम रावत को 894 और निर्दलीय गिरीश जोशी को 389 वोट मिले। वार्ड 34 इन्द्रा कालोनी में कांग्रेस के इन्द्रजीत सिंह को 1120, भाजपा के सुमित छाबड़ा को 924 वोट मिले। वार्ड 35 आदर्श इंदिरा कालोनी में भाजपा की सरो राय को 1596, कांग्रेस की दीपा राय को 1205 वोट मिले। वार्ड 36 आदर्श कालोनी घास मण्डी में कांग्रेस के जितेश कुमार को 752, भाजपा के महेन्द्र आर्या को 463, निर्दलीय रंजीत सागर को 367 वोट मिले। वार्ड 37 कल्याणी व्यू रविन्द्र नगर में भाजपा के विष्णु को 1467, कांग्रेस के बबलू सागर को 653 वोट मिले। वार्ड 38 आवास विकास में भाजपा के राजेश जग्गा को 2216, कांग्रेस की सोफिया को 184 वोट मिले। वार्ड 39 आवास विकास पूर्वी में कांग्रेस के सौरभ बेहड़ को 998, भाजपा के रमेश कालड़ा को 848 वोट मिले। वार्ड 40 सिडकुल में भाजपा के वीनू कुमार को 767 और कांग्रेस के राजेश कुमार को 462 वोट मिले, निर्द लीय संजय कुमार को 328 वोट मिले।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़