राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर दा ऑक्सफोर्ड अकादमी में देशभक्ति का जोश

रुद्रपुर। दा ऑक्सफोर्ड अकादमी रूद्रपुर में रविवार को गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह व देशभक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सर्व श्री रोहतास बत्रा, वैभव बत्रा, अमित जिंदल, सुरेंद्र मिड्डा, अंकुर पपनेजा जी, प्रीति पपनेजा, स्नेहा मिड्डा जी उपस्थित रही। श्री रोहताश बत्रा जी व प्रधानाध्यापक श्री नेगी जी के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। 

विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा परेड का आयोजन किया किया गया परेड का संचालन कक्षा 9 की अविंका सिंह के द्वारा किया गया। परेड के उपरांत सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से प्रेरित रंगारंग नृत्य व गायन ने सबको मंत्र मुग्ध कर देश भक्ति के रंग में सरोबर कर दिया। विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने ऐसा देश है मेरा, आजादी का अमृत महोत्सव, कंधों से कंधे मिलते हैं, स्वर्णिम भारत, मेरे देश की धरती जैसे देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय के संगीत शिक्षक ने "सीना मेरा फौलादी" जैसे गीत को गाकर सब के अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। 

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय ने देश के प्रति अपने सम्मान को दर्शाया। समस्त सनम्माननीय अतिथियों विद्यार्थियों व शिक्षकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। समारोह समापन से पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्र- छात्राओं,शिक्षकों को आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु प्रोत्साहित किया व कार्यक्रम की सराहना करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन श्री वैभव बत्रा जी ने भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रमों की प्रस्तुति और संचालन की प्रशंसा की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़